पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
कुंवर गांव ।
बढती ठंड के साथ ही कुंवरगांव क्षेत्र में अज्ञात चोरों के हौसले भी बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं पुलिस की कार्यशैली पर अब सबाल उठने लगे हैं। नगर में खोखा काटकर घरेलू सामान संभालने के उपकरण चोरी हो गए वहीं मुख्य चौराहे पर तीन दुकानों के ताले तोड़ने का चोरों ने किया प्रयास
कस्बे में मुख्य चौराहे पर सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी रहती है वहीं चीता मोबाइल भी रात्रि गस्त करती उसके बाद भी चोरों ने मौका पाकर एक खोखा काटकर चोरी की घटना अंजाम दिया है वहीं चोरों ने तीन अन्य दुकानों में लगे ताले तोड़ने का प्रयास किया ।
कस्बा के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले डब्लू पुत्र निसार का नगर पंचायत कार्यालय के समीप पुलिया के पास टीन का खोखा रखा हुआ है जिसमें बैठकर वह ताला संभालने का कार्य करते हैं । डब्लू ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार रात अज्ञात चोरों ने खोखा काट लिया और ताला संभालने के उपकरण सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए ।वहीं चोरों ने मुख्य चौराहे पर परचून की दुकान, मिठाई की दुकान सहित तीन दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया । लेकिन ताले नहीं टूट सके जिससे दुकानों से चोरी की घटना होने से बच गई । व्यापारियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था व चीता मोबाइल पुलिस की रात्रि गस्त पर सवाल उठाए हैं ।।