बदायूं के कस्बा उझानी के गंज शहीदां में सरफुद्दीन बाबा रह० अलैह का सालाना दो दिवसीय उर्स का हुआ आगाज

बदायूं के कस्बा उझानी के मौहल्ला गंज शहीदां में सरफुददीन बाबा रहमतुल्लाह अलैह की प्राचीन दरगाह है। जिस पर हर वर्ष उर्स कराया जाता है। गुरुवार को 9 बजे के आसपास सरफुद्दीन बाबा रह० अलैह के सालाना दो दिवसीय उर्स का आगाज शानो शौकत के साथ हुआ। जायरीनों ने दरगाह पर पहुंचकर दुरुद फातिहा करायी । दोपहर में दरगाह परिसर में कुरान ख्वानी कराई गई। बाद नमाजे इशा जलसा कराया गया । जिसमें बड़ी संख्या में जायरीनों ने पहुंचकर हिस्सा लिया। दरगाह के सदर नवाव मियां ने बताया शुक्रवार को बाद नमाजे फज्र कुल शरीफ होगा ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post