हरदासपुर निवासी अर्पित शर्मा ने बताया कि गांव की कुछ महिलाएं घर में कंडे (उपले) लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक दोनों सांप बाहर निकल आए और आपस में लड़ने लगे।
सांपों को लड़ता देख ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। हालांकि, वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने सावधानीपूर्वक दोनों सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पास के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।
इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे वायरल हुए इस वीडियो में दोनों सांपों के बीच की लड़ाई साफ देखी जा सकती है। सांपों के सुरक्षित जंगल में छोड़े जाने के बाद ही ग्रामीणों और परिजनों ने राहत महसूस की















