जनता रामलीला मेले का भाजपा जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक ने किया फीता काटकर विधिवत उद्घाटन

बिसौली। नगर में धार्मिक आस्था, भक्ति और उल्लास के बीच जनता रामलीला मेले का भव्य एवं दिव्य शुभारंभ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी से माहौल उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष सचिन कुमार, अनुपम गुप्ता, गौरीशंकर कथूरिया, श्रीकृष्ण गुप्ता और गौरव गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का 21 किलो फूलों की विशाल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि राजीव गुप्ता और विधायक आशुतोष मौर्य ने गणपति पूजन किया तथा राम दरबार में पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विधायक ने मुख्य द्वार बनवाने का दिया भरोसा, समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या ने जनता रामलीला मेले के मुख्य द्वार का निर्माण कराने का भरोसा दिलाया। उनके इस आश्वासन से मेला कमेटी के पदाधिकारियों में उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान रामलीला नाट्य परिषद के अध्यक्ष तेजपाल गुप्ता, डायरेक्टर राम प्रकाश गुप्ता एवं अनुज शर्मा ने मुख्य अतिथि राजीव गुप्ता, विधायक आशुतोष मौर्य, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय को राम दरबार का प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष सचिन कुमार ने जनता रामलीला मेले के उद्भव, इतिहास और विकास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसके आयोजन की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए कमेटी के प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अनुपम गुप्ता ने किया, जबकि आगंतुकों का आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने व्यक्त किया। समारोह में डायरेक्टर गोपाल वार्ष्णेय, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, ठाकुर रामवीर सिंह, पंकज सिंह चौहान, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्ता, सभासद कृष्णा गुप्ता, सरिता वार्ष्णेय, संगीता रस्तोगी, चितरंजन गुप्ता, अमरदीप गर्ग, प्रिंसिपल राजकुमार शर्मा, तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष अनूप शर्मा एडवोकेट, कालीचरण वार्ष्णेय, पूर्व सभासद विनीत वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post