भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत: मुरली मनोहर गुप्ता
चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित, मंदिर परिसर में दो महापुरुषों के स्मारक बनाने की घोषणा
इस्लामनगर। नगर के ज्वालामुखी मंदिर पर हर साल की भांति इस बार भी भव्य रामलीला का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता ने फीता काटकर किया। इससे पहले उन्होंने ज्वाला मां के चरणों में शीश झुकाकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मुरली मनोहर गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र सभी के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन प्रसंगों से परिचित कराना बेहद जरूरी है। बच्चों और युवाओं को जिस तरह का वातावरण मिलता है, उनके जीवन पर उसका प्रभाव पड़ता है। इसलिए रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से उन्हें अच्छे संस्कार देने का प्रयास करना चाहिए।
चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित
रामलीला शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान कश्यप समाज और रामलीला कमेटी की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा उपस्थित लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
मोतीराम कश्यप और भुवनेश्वर दयाल गुप्ता के स्मारक बनेंगे
मुरली मनोहर गुप्ता ने नगर में रामलीला की शुरुआत करने वाले कश्यप समाज के समाजसेवी स्वर्गीय मोतीराम कश्यप और उनके सहयोगी रहे नगर के व्यापारी स्वर्गीय भुवनेश्वर दयाल गुप्ता की स्मृति में मंदिर स्थल पर स्मारक बनवाने की घोषणा की। इसके साथ ही कश्यप, प्रजापति और मौर्य समाज के लोगों की मांग पर उन्होंने नगर के पीराने में दसवां स्थल बनवाने का आश्वासन भी दिया।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में किशन लाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, अनुभव गुप्ता, राहुल गुप्ता, पदम गुप्ता, डॉ. अजीत मोहन गुप्ता, अशोक यादव, दीपक वार्ष्णेय, नन्नू गुप्ता, सीपी पाल, नरेंद्र गुप्ता, राम सिंह, बाबूराम गुप्ता और विद्या रतन चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
















