बदायूं में बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर बह रहा नालियों का पानीहरि किशन वर्मा ने उठाई आवाज, नालों के निर्माण की जांच और सरकारी धन के दुरुपयोग पर कार्रवाई की मांग

बदायूं। नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैं श्यामलाल के नाती की दुकान ज्वैलर्स ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार कराने की मांग उठाई है।

हरि किशन वर्मा का कहना है कि शहर में कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हैं और नालियों की उचित सफाई नहीं होने से पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे आवागमन में परेशानी के साथ ही गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बन रही है। उन्होंने नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने की मांग की है।

उन्होंने शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य के साथ सड़कों की बदहाल स्थिति सुधारने पर भी प्राथमिकता से ध्यान देने की बात कही। उनका कहना है कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सड़क और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना जरूरी है।

हरि किशन वर्मा ने नगर पालिका द्वारा बनवाए गए नालों के टेढ़े-मेढ़े निर्माण पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने नालों के निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने और सरकारी धन के संभावित दुरुपयोग की पड़ताल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर नियमानुसार धनराशि की वसूली कराई जाए।

उन्होंने जिलाधिकारी और नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने, सड़कों की मरम्मत कराने और नालों के निर्माण की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।