महिलाओं का कहना था कि शराब का ठेका बस्ती के नजदीक होने से का माहौल खराब हो रहा है। इसका युवाओं पर भी बुरा असर पड़ रहा है। महिलाओं ने ठेके को वहां से हटाए जाने तक विरोध जारी रखने की बात कही । मामले की जानकारी मिलने पर दोपहर बाद आबकारी निरीक्षक सर्वेंद्र प्रताप सिंह और बिसौली नायाब तहसीलदार अमित तुषार व औरछी चौकी प्रभारी रविन्द्र राणा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन समाप्त किया, जिसके बाद शराब का ठेका दोबारा खुल सका । हालांकि महिलाओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग शराब के ठेके को वहां से हटवाने की है ।
















