थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा चोरी किये गये एक जोडी पायल सफेद धातु की व कुल रुपये 2120 (दो हजार एक सो बीस रुपये) सहित प्रकाश में आये 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

ओरछी:वादी श्री नीरज सिंह पुत्र श्री दिनेश सिंह निवासी ग्राम खेडादास थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूँ की लिखित तहरीर के आधार पर थाना फैजगंज बेहटा पर मु0अ0स0 127/2026 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात बावत अज्ञात चोरो द्वारा वांदी की अलमारी में रखे आभूषण व नगदी चोरी करने के सम्बन्धत में पंजीकृत किया गया था । अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 16.06.2026 को थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा दिनांक 15.06.2026 की रात्रि में मुखविर की सूचना पर औरछी चौराहे से इस्लामनगर की ओर जाने वाले रास्ते पर पैट्रोल पम्प से आगे चकमार्ग से प्रकाश में आये 01 अभियुक्त आनन्द पुत्र जसवन्त निवासी ग्राम वुध्दनगर खडुवा थाना चन्दौसी जिला संभल को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कब्जे से एक जोडी पायल सफेद धातु की व कुल रुपये 2120 (दो हजार एक सो बीस रुपये) बरामद हुये । बरामदगी के आधार पर मुकदना उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढौत्तरी की गयी । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात गांव गनगोली में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों और चामुंडा मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।