विग बैश क्रिकेट टूर्नामेंट लक्ष्मीपुर में मैन ऑफ द सीरीज बने कलीम खान

धर्मेंद्र कुमार दीक्षित की रिपोर्ट

आसफपुर – हाल ही में बीते बुधवार को विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के बड़ी आबादी वाले गांव लक्ष्मीपुर में विग बैश क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जिसमें क्षेत्रीय गांव संग्रामपुर व अंतर्जनपदीय संभल के चंदौसी की टीमों ने प्रतिभाग लिया
जिसमें मैन ऑफ द सीरीज कलीम खान को घोषित किया गया ।
इसमें संग्रामपुर की टीम दो विकेट पर आगे रही ।
संग्रामपुर की टीम के जांबाज खिलाड़ी जैद अहमद ने 49 ,आलम ने 34 व मोनू ने 4 विकेट बनाए जबकि चंदौसी की टीम के खिलाड़ी जुबैर मलिक ने 48 व आदित्य राय ने 58 रन बनाए ।
इस कार्यक्रम का आयोजन शारिक खान , शोएब खान , एडवोकेट अमन खान सीकरी , कलीम खान व शिराज खान आदि ने करवाया ।
इस कार्यक्रम का उदघाटन क्षेत्रीय सांसद आदित्य यादव के प्रतिनिधि अनिल गोस्वामी ने फीता काटकर किया ।
इस वृहद खेल जगत में जानी मानी हस्ती डॉक्टर तारिक , वसीम रजा ,सतीश प्रेमी , पुलेंद्र सिंह यादव , सुरेन्द्र यादव , नशरत खान , शफी खान , इरशाद खान , पंकज यादव , कप्तान अजय मौर्य चंदौसी , कप्तान शान संग्रामपुर , अब्दुल फहीम व कुपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/ फैजगंज बेहटा एमएफ हाईवे पर गांव परमानंदपुर के समीप रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप हाईवे किनारे खाई में पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया।