आई एम खान की खास रिपोर्ट
बिसौली। नगर पालिका ने डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए नगर में फॉगिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नगर के सभी वार्डों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव, फागिंग और नालियों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पालिका लिपिक राजीव कुमार ने जनता से अनुरोध किया कि छिड़काव के दौरान खाने-पीने की वस्तुओं को ढक कर रखें जिससे किसी प्रकार का नुकसान न हो यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि नगर के मोहल्ले गलियों व नालियों में दवाई का छिड़काव किया जा रहा है।





