योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर – श्री साई आश्रित शाख मुरी

बिसौली। रविवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर योग दिवस के आयोजन किए गए। जहां जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों व हर आम खास को प्रशिक्षकों ने योग की विधाओं से रूबरू कराते हुए योगासन कराए। सूर्योदय के साथ ही ऐसे स्थानों पर योग करने वाले उमड़ पड़े।
तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आईएएस उपजिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी एवं नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद सहित तहसील एवं नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान योग के नियमित अभ्यास से शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने तथा बीमारियों से बचाव के महत्व पर जोर दिया गया। एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। कोतवाली परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने अपने सभी पुलिसकर्मियों के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए उन्हें नियमित योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। नगर में योग को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने अपने घरों की छतों और पार्कों में भी योगाभ्यास किया। इस दौरान नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार, नायब तहसीलदार मो. हारिस, स्टेनो ज़हीर आलम, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रवि यादव, पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार, कनिष्ठ लिपिक कुलदीप पाराशरी, नगर पालिका लिपिक राजीव कुमार, डॉ. मुज्तबा खान, सभासद कृष्णा गुप्ता, एड. अभीक्ष पाठक, लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित कुमार, सुधारक शर्मा, आनन्द प्रकाश, रवेंद्र गुप्ता, हरविलास आदि उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।