औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात गांव गनगोली में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों और चामुंडा मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पंचू गोपाल की खास रिपोर्ट

थाना फैजगंज बेहटा सोमवार की रात चोरों ने गांव के पूर्व प्रधान विनोद पुत्र बहादुर सिंह के घर के पीछे से नकब लगाकर घर में रखे 16 हजार रुपये नकद, एक सोने का टीका, एक कमरबंद, एक जोड़ी पाजेब, एक खड़ुआ तथा एक रेडमी मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने विनोद पुत्र रामसिंह के घर को निशाना बनाते हुए 2 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी पाजेब और एक जोड़ी सोने के कुंडल पार कर दिए । इतना ही नहीं, चोरों ने मंजू पत्नी गंगाराम के बंद पड़े मकान में भी हाथ साफ किया। मंजू वर्तमान में हापुड़ में रहती हैं। उनके गांव पहुंचने के बाद ही चोरी गए सामान का सही आकलन हो सकेगा, चोरों ने धार्मिक स्थल को भी नहीं बख्शा। गांव के चामुंडा मंदिर का दानपात्र उखाड़कर ले गए। ग्रामीणों के अनुसार दानपात्र में करीब चार से पांच हजार रुपये की नकदी थी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post