बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव दावरी में एक पेड़ मां के नाम वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रविवार को ग्राम दावरी संविलियन विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जसबीर सिंह एवं रोजगार सेवक श्यामकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एक पेड़ मां के नाम का लगाया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान जसबीर सिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम का एक पौधा लगाकर उनके वृक्ष बनने तक देखभाल करें तो आने वाले वर्षों में धरती फिर से हरी भरी हो जाएगी। इस दौरान जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार यादव, दुर्वेश कुमार, पप्पू आदि उपस्थित रहे।




