परमानंदपुर में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, ग्रामीणों के साथ खड़े होकर आवाज उठाई ग्राम प्रधान ने

ग्राम प्रधान ने कहा सबसे पहले मेरे गांव के लोग हैं.. मैंने कई बार शिकायत कर दी है जलभराव से निजात के लिए?

​ओरछी : थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव परमानंदपुर में लंबे समय से रास्ते पर भरा गंदा पानी ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज ग्राम प्रधान द्रोणकृष्ण ने बताया कि गाँव के मुख्य रास्तों और गलियों में पिछले काफी समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण चारों तरफ गंदा पानी फैला हुआ है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों को दैनिक कार्यों और अपने घरों से बाहर निकलने के लिए इसी बदबूदार और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को इस वजह से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
​शिकायतों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन ग्राम प्रधान आरोप है कि इस विकट समस्या को लेकर वे कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से लिखित और मौखिक शिकायतें कर चुके हैं। लेकिन, बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी अभी तक प्रशासन की ओर से समाधान की कोई ठोस पहल नहीं की गई है। अधिकारियों की इस बेरुखी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post