शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचे पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी बंधाया ढांढस

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत फैजगंज में कुलदीप जाटव एवं संजीव सागर के निधन की सूचना पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग “भारत सरकार” के पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर सतीश प्रेमी गहरी संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर दुख साझा किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और सुख संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व संबल दे। इस दौरान एड. कपिल, गौरव कुमार, प्रकाश प्रजापति, पाले अली, अनमोल सागर, मुकेश पाल आदि मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post