6 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने रंगे हाथ एंटी पॉवर दरोगा को गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

भगवान दास की खास रिपोर्ट

बदायूं। एंटी पॉवर थेफ्ट थाने में तैनात दरोगा कृष्णपाल सिंह को 6, हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा बिजली चोरी के एक मामले में जेल न भेजने और केस रफा-दफा करने के एवज में इस रकम की मांग कर रहा था।
बिजली चोरी के केस में मांग रहा था घूस
ग्राम नैथू थाना अलापुर के निवासी हेमराज पुत्र पूरनलाल के खिलाफ बिजली चोरी का एक मुकदमा दर्ज था। इस मुकदमे में राहत देने, जेल न भेजने और मामले का निस्तारण करने के लिए दरोगा कृष्णपाल सिंह पीड़ित से 6, हजार रुपये की घूस मांग रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम बरेली से की।
थाना परिसर में ही बिछाया जाल

शिकायत की सत्यता जांचने के बाद विजिलेंस टीम के प्रभारी निरीक्षक रामलाल पांडेय ने अन्य टीम सदस्यों के साथ मिलकर जाल बिछाया। बुधवार दोपहर उसावां रोड पर स्थित द्वितीय विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय थाना एंटी पॉवर थेफ्ट परिसर में जैसे ही सब-इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह ने पीड़ित से 6, हजार रुपये की रिश्वत ली, विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज
आरोपी सब-इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह मूल रूप से ग्राम करतोली, थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली का निवासी है। भ्रष्टाचार निवारण टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन, बदायूं में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर 01 लाख रुपये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट।
बिल्सी (बदायूं) में इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार काटकर (नकब लगाकर) लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।