बिसौली में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, विधायक आशुतोष मौर्या ने बांटे प्रमाण पत्र

आई एम खान

बिसौली। तहसील सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक आशुतोष मौर्या राजू भैया ने योजना की शुरुआत करते हुए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस योजना के तहत बिसौली विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉकों के शिक्षक, उनके आश्रित, शिक्षामित्र और रसोइये लाभान्वित होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्या ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए उनके स्वास्थ्य की चिंता करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। योजना लागू होने के बाद पत्र शिक्षकों को इलाज के लिए आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। इससे पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान हरिओम पाराशरी क्षेत्रीय सदस्य, राहुल सिंह, सोनू मिश्रा, मधुकर उपाध्याय, अनुज शर्मा, गौरव शंखधार, छत्रपाल सिंह, डा. अर्चना वार्ष्णेय, नीति आनंद, साहू सावेद्र, सचिन शर्मा, विजय यादव आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *