शासनादेश पर संयुक्त विकास आयुक्त ने क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं को परखा

धर्मेंद्र कुमार दीक्षित की खास रिपोर्ट

आसफपुर – उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन पर बरेली मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त देवेंद्र प्रताप सिंह ने बीते दिन स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया ।
इस दौरान आला अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , हर्ष अग्रवाल , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह , मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार , मास्टर ट्रेनर पूर्व ए डी ओ आई एस बी यशवंत सक्सेना की मौजूदगी में प्रशिक्षण संस्थान पर पेय जल , छात्रावास परिसर में स्वच्छता , विद्युत , भवनों , भोजनालय आदि मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए इस अवसर पर
शासनादेश पर संयुक्त विकास आयुक्त देवेंद्र प्रताप सिंह संस्थान की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर इसकी आख्या शासन को सौंपेंगे ।
इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त देवेंद्र प्रताप सिंह का संस्थान परिसर की साज – सज्जा पर खासा फोकस रहा ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post