राजकीय मेडिकल कॉलेज की सिस्टर इंचार्ज ने अफसरों से की शिकायत, बाबू की बड़ी मुश्किलें

डीएम, एसएसपी से मामले में हुई शिकायत

भगवान दास की खास रिपोर्ट

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक और आंतरिक खींचतान के बाद विभागीय जांच शुरू हो गई।जिससे बाबू की मुश्किलें और बढ़ती जा रही है।
मेडिकल कॉलेज की सिस्टर इंचार्ज पूनम त्रिवेदी ने कॉलेज प्रशासन से लेकर जिले के आला अधिकारियों तक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
सिस्टर इंचार्ज पूनम त्रिवेदी ने अपनी शिकायत डीएम अवनीश कुमार राय, एसएसपी अंकिता शर्मा और सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी है। इसके साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले से राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ शिव कुमार को भी अवगत कराते हुए लिखित शिकायत सौंपी है। हालांकि, शिकायत के मुख्य कारणों और आरोपों का अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह मामला कार्यस्थल पर उत्पीड़न या आंतरिक व्यवस्था से जुड़ा बताया जा रहा है।
पीड़िता का यह भी कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया तो कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने लिखित शिकायत भी दी, लेकिन उस पर भी ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि इस मामले को दबाने के लिए संबंधित कर्मचारी और बाबू जुल्फी उर्फ जुल्फिकार द्वारा उन पर लगातार दबाव बना रहा है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि अवकाश प्रबंधन को लेकर भी अनियमितताएं हो रही हैं। पीड़िता का कहना है कि जहां एक ओर अन्य नर्सिंग स्टाफ का अवकाश काटा जा रहा है, वहीं कुछ कर्मचारियों को विशेष लाभ दिया जा रहा है। इस बात पर सवाल उठाने पर बवाल खड़ा हो गया उन्हें धमकियां दी गईं।
जिले के शीर्ष अधिकारियों और पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाए जाने के बाद कॉलेज प्रबंधन बैकफुट पर नजर आ रहा है।
इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post