थाना समाधान दिवस में कमलेश मिश्रा ने सुनी जनसमस्याएं

आई एम खान की खास रिपोर्ट

बिसौली। शनिवार को कोतवाली बिसौली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधीनस्थों को शिकायतों का तुरंत निष्पक्ष एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने लोगों को बताया की अनजान लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने और लालच भरे ऑनलाइन ऑफरों से बचें। उन्होंने किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने की अपील की। पुलिस इंस्पेक्टर ने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। इस दौरान शादाब अली नकवी, विनोद शर्मा, राजस्व निरीक्षक अमित कुमार ,संदीप कुमार, संभू कुमार, आदित्य तोमर, अरविंद कुमार, सचिन भाटी, अनमोल मिश्रा, श्रीदत्त मिश्रा, तनवीर अहमद, डेविड कुमार, आदि उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *