लक्ष्मीपुर गांव में धू धूकर जला बिजली बाक्श, बिजली हुई गांव की गुल , उमश भरी गर्मी में बेहाल हुए ग्रामीण,

दबतोरी । ब्लाक आसपास क्षेत्र की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी बाली ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है । सोमवार की देर रात बिजली बाक्श में जोरदार धमाके के साथ बिजली फाल्ट हुआ और बिजली केविन धू धूकर जली। बिजली फाल्ट होने से पोल के आसपास काफी देर तक आतिशबाजी की तरह तमाशा रहा । ग्रामीण अपनी अपनी छतों पर इस नज़ारे को मोबाइल में कैद करते दिखे । ग्रामीणों की सूचना पर बिजली आपूर्ति क्षेत्र के लाइनमैन ने बंद करा दी । गनीमत रही यदि यह फाल्ट रात के बजाए दिन में होता तो जन हानि होने से इंकार नहीं किया जा सकता। पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति फेल है । चौबीस घंटे में चार से 5 घंटे ही आपूर्ति हो पा रही है । बिजली कटौती होने से क्षेत्र की जनता बेहाल है और भयंकर गर्मी में परेशान हैं । पेयजल का संकट भी बना हुआ है । रात भर बिजली फाल्ट होने से उमश भरी गर्मी में करवटें बदलते रहे हैं और काफी ग्रामीणों ने छतों पर घूमकर रात गुजारी है । क्षेत्र में बिजली आपूर्ति आसफपुर बिजली घर से संचालित है जो करेंगी फीटर सबसे लंबा है। दबतोरी में प्रस्तावित बिजली घर का निर्माण भी लटका हुआ है । दबतोरी क्षेत्र के करेंगी, भरतपुर, लक्ष्मीपुर, संग्रामपुर, बीधानगला, मुसियाधगल, दौलतपुर, ललुआनगला, सिरसांवा, दबतोरा, दबतोरी, बिजौरी आदि गांवों में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। लक्ष्मीपुर के मौजूदा प्रधान सफीक अहमद ने बताया कि बिजली आपूर्ति पूरी तरह फेल है देर रात बढ़ा फाल्ट होने से लोग बाल बाल बचे है और केविन पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post