बदायूं । बिसौली 112 विधानसभा क्षेत्र के एम जी ग्रीन मुड़िया धूरेकी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार भव्य स्वागत किया ।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बदायूं आशीष यादव समेत पार्टी के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे ‌। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक बैठक का भी आयोजन हुआ और कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव में प्रत्याशी को जिताने के लिए अभी से जुट जाने को कहा । पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया । आरक्षित सीट बिसौली पर प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से काफी लोगों ने मुलाकात भी की । चंदौसी की पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया । लक्ष्मी गौतम को प्रदेश अध्यक्ष ने बिसौली विधान सभा में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी तरह जुट जाने को कहा है । क्षेत्र के लोग लक्ष्मी गौतम का बिसौली विधान सभा से समाजवादी पार्टी के चिन्ह पर टिकिट की सबसे मजबूत दावेदारी मान रहे हैं । इस मौके पर बिसौली विधान सभा प्रभारी सुरेन्द्र सिंह यादव भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे और सभी ने अपने विचार भी रखें
। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के महासचिव उदयवीर शाक्य, पूर्व विधायक आर. के शर्मा, शाहनवाज, आस मोहम्मद, विधानसभा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र यादव, डॉ.राकेश प्रजापति ., तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन जी, विवेक यादव, के पी सिंह राणा, विवेक यादव, रंजीत यादव , इकरार अहमद, मोहित शर्मा, आकाश, राजेश सिंह, सत्यवीर सिंह, अखिलेश यादव, अंशुल यादव, सुनील, रोहित, शशांक गोयल, अवरार अहमद, रवेन्द्र सिंह, दीपक यादव , गजेन्द्र सिंह यादव, आकाश, विकास, योगेश यादव एडवोकेट समेत सेक्टर प्रभारी व जॉन प्रभारी एवं तमाम कार्यकर्ता पार्टी के बढ़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post