कावड़ यात्रा से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हो – अबरार अहमद

आई एम खान की खास रिपोर्ट

बिसौली। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने कांवड़ यात्रा को लेकर नगर की सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पूजा स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बुधवार को मिटिंग के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर नियमित रूप से कूड़ा उठाया जाए और वहां 24 घंटे सफाई व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। श्रद्धालुओं को मार्ग में कोई परेशानी न हो इसके लिए पालिका अध्यक्ष ने बुनियादी नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने को कहा है। कांवड़ मार्ग पर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय की दिन में कई बार नियमित सफाई और कीटाणुनाशक दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने बताया कि यदि कोई आपात स्थिति बनती है तो पालिका की टीम तत्काल एक्शन मूड में आकर श्रद्धालुओं की समस्या का समाधान करेगी। चेयरमैन अबरार अहमद ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि कावड़ यात्रा से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे होने चाहिए। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही, ढिलाई या उदासीनता सामने आती है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रधान लिपिक मशकूर खान, लिपिक राजीव कुमार, यशोदा नंदन, सफाई नायक राजेश बाबू बाबू, अजय कुमार, विक्रम, शिवम आदि उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post