इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बिसौली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ डीआरएचएस लव गोयल, इंजीनियरिंग ऑफिसर हर्षवर्धन मित्तल एवं जनपद के असिस्टेंट मैनेजर अक्षत सहाय ने नगर के सतीश चन्द्र अग्रवाल एण्ड ब्रादर्स इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पम्प पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाएं, सुरक्षा मानकों, स्वच्छता, गुणवत्ता नियंत्रण तथा ग्राहक सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आकलन किया। उन्होंने बेहतर ग्राहक सेवा एवं उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कम्पनी एवं डीलर स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं संतोषजनक सेवाएं उपलब्ध कराना इंडियन ऑयल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान अधिकारियों ने पम्प पर मौजूद ग्राहकों से भी संवाद किया तथा ईंधन की गुणवत्ता, कर्मचारियों के व्यवहार, उपलब्ध सुविधाओं एवं समग्र ग्राहक संतुष्टि के संबंध में उनकी राय जानी। ग्राहकों से प्राप्त सुझावों को भी गंभीरता से लिया गया। इस अवसर पर पेट्रोल पम्प के डीलर राहुल गोयल, सुमित गोयल एवं विपुल गोयल ने आगंतुक अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post