फूलन देवी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थी – सतीश प्रेमी

सपा ने फूलन देवी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

बिसौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व कोआर्डिनेटर सतीश प्रेमी के कैंप कार्यालय पर पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सतीश प्रेमी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि फूलन देवी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थी। उन्होंने जीवन भर अन्याय और अत्याचार का प्रतिकार किया। वह अत्याचार और शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की योद्धा थी। समाजवादी पार्टी ने उन्हें संसद में भेज कर सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया था। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी के संघर्ष और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ई. पंकज यादव, सुबोध यादव, हेमेंद्र यादव, विकास यादव, विनोद यादव, गौरव प्रधान, राजकुमार सागर, प्रभात कुमार, छविराम जाटव, रविंद्र यादव, विशाल, कपिल देव, अमित यादव आदि सपा कार्यकर्ता प्रमुखता से मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर 01 लाख रुपये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट।