अखिलेश यादव पहुंचेंगे बदायूं, पूर्व मंत्री स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव को देंगे श्रद्धांजलि

बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को दहगवां पहुंचेंगे। वह विधायक बृजेश यादव के पिता, पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव की तेरहवीं में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह कार्यक्रम दहगवां स्थित राव फार्म हाउस पर आयोजित होगा।
इस अवसर पर क्षेत्र से लगभग 30 से 40 हजार लोगों के उपस्थित रहने का अनुमान है। जिले और आसपास के क्षेत्रों से समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा के तुरंत बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव मीडियाकर्मियों से प्रेस वार्ता करेंगे।
राजनीति और क्षेत्र के लिहाज से बड़ा दौरा

पूर्व मंत्री स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में शुमार थे। उनके निधन के बाद सपा प्रमुख का आना स्थानीय राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्रद्धांजलि के बाद होने वाली प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव वर्तमान राजनीतिक मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर बड़ा बयान दे सकते हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post