स्व. राजीव कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में 5 अगस्त को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

बिसौली। रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा 5 अगस्त को 17 वां मेगा ब्लड डोनेशन कैंप होने जा रहा है। उक्त जानकारी रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग ने एक वार्ता में दी। उन्होंने कहा इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे। नगर के रोटरी दिनेश मधु आई हॉस्पिटल पर स्व. राजीव कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ब्लड डोनेशन कैंप की टाइमिंग सुबह 9:00 बजे से शाम 3:30 बजे तक तय की गई है। सचिव मुदित अग्रवाल ने बताया कि ब्लड डोनेशन कैंप का असली उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त कराने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज की जान ब्लड की कमी से न जाए। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post