भाकियू असली का तहसील में प्रदर्शन, भ्रष्टाचार के खिलाफ 6 सूत्रीय सौंपा ज्ञापन

रास्ते पर कब्जा, खाद किल्लत, राशन में हेराफेरी और रिश्वतखोरी के लगाया आरोप

भगवान दास की खास रिपोर्ट

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन असली गैर राजनैतिक ने शुक्रवार को सदर तहसील पर प्रदर्शन कर भ्रष्टाचार,अनियमिताओं के खिलाफ आवाज उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
अध्यक्षता चौधरी भागमल यादव ने की संचालन युवा जिलाध्यक्ष जसवीर यादव ने किया।
भाकियू यूनियन ने रखी अपनी प्रमुख मांगें

जिला सचिव सूरजपाल सिंह ने बताया कि ग्राम फरीदापुर सानी में 18 अप्रैल को भू-माफिया बद्री प्रसाद और राजपाल ने सार्वजनिक रास्ते पर दीवार और भूसा रखकर रास्ता बंद कर दिया। इसकी शिकायत तहसीलदार को दी गई, लेखपाल को कई बार भेजा गया लेकिन अब तक रास्ता नहीं खुला। आरोप लगाया कि लेखपाल ज्ञानेंद्र कुमार माथुर ने आर्थिक साठगांठ कर कार्रवाई नहीं की।
वहीं बदायूं-उझानी रोड पर चंद्रका देवी कॉलेज के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानें बन रही थी। इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी से की गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अरुण शर्मा ने कहा कि बदायूं-बिसौली मार्ग पर एमआरएफ एजेंसी के पास रेत-बजरी विक्रेता सड़क पर माल उतारकर जाम लगा देते हैं। इससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को धूल और परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जिला अध्यक्ष केपीएस राठौड़ ने कहा कि जिले में यूरिया-डीएपी की किल्लत है। प्राइवेट दुकानदार ओवररेट और सहकारी समितियां एक्स्ट्रा लगेज लेकर खाद बेच रही हैं। दोषियों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं।
उन्होंने सलारपुर ब्लॉक में राशन वितरण में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया। कहा कि ट्रांसपोर्टर द्वारा भीगा और घटिया गेहूं सप्लाई किया जा रहा है। 50 किलो की बोरी में 52 किलो तौल कर हेराफेरी की जा रही है। इससे गरीबों को कम राशन मिल रहा है। इसका ठेका सुमित ठेकेदार के पास है, उसे हटाया जाए।
तहसील में दाखिल-खारिज, पैमाइश और प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर लेखपाल-पेशकार द्वारा रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया गया। कहा कि पैसा न देने पर फाइलें लंबित कर दी जाती हैं। ऐसे भ्रष्ट कार्य विमुख कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो।
ज्ञापन के दौरान हरीश पटेल, प्रताप सिंह, भावेश सिंह, सूरजपाल सिंह, खान बहादुर, राजपाल, विपिन माहेश्वरी, कमल गुप्ता, रामेंद्र यादव, पप्पू मौर्य, रामपाल मौर्य, बलवीर सिंह, शिवपाल यादव, गंगा सिंह, द्वारकेश सिंह, परमेश्वरी, प्रदीप, सुभाष माहेश्वरी, वसीम, गजेंद्र यादव, ऋषिपाल सिंह, अशोक पटेल, सर्वेंद्र यादव, प्रेमपाल प्रधान, अवनीश शर्मा, महेश चंद्र, रजत प्रजापति, राजीव पटेल, परमानंद, हरबंस पटेल, विकास पटेल आदि उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *