संत रविदास की पावन माटी का भव्य स्वागत, 30 मंडलों तक जाएगा समरसता का संदेश

650वीं जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान

भगवान दास की खास रिपोर्ट

बदायूं। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई पावन माटी का शुक्रवार को बदायूं में भव्य स्वागत किया गया।

पावन माटी का कलश गौरीशंकर मंदिर पहुंचा। यहां जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, मनोज मसीह, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह सहित पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर माटी का अभिनंदन किया। इससे पूर्व दातागंज इंटरचेंज पर भी कलश का स्वागत किया गया।

30 मंडलों और दलित बस्तियों तक जाएगी यात्रा
यह पावन माटी कलश यात्रा अब जनपद के सभी 30 मंडलों और दलित बस्तियों में पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

समरसता का जनआंदोलन

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती को जनभागीदारी के साथ मना रही है। समरसता संकल्प अभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक समान सम्मान और राष्ट्रहित की भावना पहुंचाने का जनआंदोलन है। यह पावन माटी लोगों को संत रविदास के विचारों से जोड़कर सामाजिक एकता को नई शक्ति देगी।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज को जोड़ने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देता है। उनकी जन्मस्थली की माटी का आगमन पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि गुरु रविदास ने मानवता और समानता का जो मार्ग दिखाया वह आज भी प्रासंगिक है। यह यात्रा प्रत्येक मंडल में पहुंचकर एकता और सद्भाव का संदेश देगी।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल, अभियान संयोजक जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल, एमपी सिंह राजपूत, शैलेंद्र मोहन शर्मा, बुद्धपाल सिंह, सीमा राठौर, रचना शंखधार, राजवती वर्मा, उदयवीर दिवाकर, धीरज पटेल, सहदेव सागर, अनुभव उपाध्याय, दुष्यंत सिंह, अचल शर्मा, गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, रचित साहू, हिमांशु सक्सेना, अर्चित सिंह, दीपक सक्सेना, अभिषेक मथुरिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share it :

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *