औरछी चौराहे पर पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 23 वर्षीय युवक की मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार

हर्षित मिश्रा की खास रिपोर्ट

बिसौली:- थाना क्षेत्र के औरछी चौराहे के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को हुए सड़क हादसे में 23 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शकील (23) पुत्र साबिर, निवासी मोहल्ला ठाकुरान, थाना बिलारी, जनपद मुरादाबाद, बाइक से चंदौसी से इस्लामनगर जा रहा था। रास्ते में औरछी चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप (नंबर DL 1AT 3138) ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शकील गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को चंदौसी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर 01 लाख रुपये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट।