लेखपाल 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार करेंगे, अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आई एम खान की खास रिपोर्ट

बिसौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील इकाई ने वर्षों से लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समाधान न होने पर शासन और राज्य परिषद के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए शनिवार को अपर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि लेखपाल लगातार बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति वेतन विसंगति और अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लेखपाल संघ के तहसील मंत्री संदीप कुमार ने चेतावनी दी कि यदि 5 अगस्त तक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश के सभी लेखपाल अपने मूल हल्के पर ही कार्य करेंगे तथा अतिरिक्त हल्का का कार्य पूरी तरह बंद कर देंगे। साथ ही, भविष्य में ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार का भी निर्णय लिया जा सकता है। संगठन मंत्री आदित्य तोमर ने कहा कि उनका उद्देश्य जनहित को प्रभावित करना नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करना है। इस दौरान राहुल सिंह, सुमित कुमार, श्रीदत्त शर्मा, आदित्य कुमार, योगेंद्र कुमार भारती, अमित भारती, संभू कुमार, लोकपाल सिंह, कृत्यामनि, मनीषा, रिंकी गुप्ता, अरविंद कुमार, सचिन भाटी, अनमोल मिश्रा, डेविड कुमार, सचिन कुमार, अनुज कुमार, सत्यम, सुनील कुमार, तनवीर अहमद सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर 01 लाख रुपये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट।
बिल्सी (बदायूं) में इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार काटकर (नकब लगाकर) लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।