डीएम व एसएसपी ने अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बदायूं: 01 अगस्त। जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत शनिवार को अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से गंगा नदी के जल स्तर पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल स्तर में किसी भी प्रकार की वृद्धि होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं एहतियाती उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट क्षेत्र एवं कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर 01 लाख रुपये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट।