दो दिवसीय सचिव एवं पंचायत सहायकों का ओ एस आर प्रशिक्षण का ए डी ओ पंचायत ने किया शुभारंभ

बदायूं – राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत ऑन सोर्स रेवेन्यू (ओ एस आर )के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ ए डि यो पंचायत ब्रह्म नारायण शर्मा जी ने दीप प्रज्वलित करके किया । विकास खण्ड कादर चौक के सभागार में सचिवों एवं पंचायत सहायकों का दो दिवसीय अनवासीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । मास्टर ट्रेनर सुषमा राठौर एव राजेश कुमार सक्सेना ने ओ एस आर का उद्देश्य ,केंद्र वित्त ,राज्य वित्त ग्राम पंचायत अपने स्तर से कैसे धन अर्जित कर सकती हैं । ग्राम पंचायत किन-किन स्रोतों से पैसा इकट्ठा कर सकती हैं ।आदि के बारे में चर्चा की । मास्टर ट्रेनर सलमान जमीर एवं मोहम्मद हसन ने ओ एस आर क्या है ओ एस आर के प्रकार ओ एस आर के लाभ आदि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की । इस प्रकार आय के स्रोत तालाबो द्वारा ,खनन द्वारा, व्यवसाय द्वारा, कूड़ा कलेक्शन, समुदाय भवन ,आ दि से हम लोग अपनी-अपनी ग्राम पंचायत की आमदनी को बढ़ा सकते हैं । इस मौके पर सचिव श्री संयम शुक्ला एवं उदित चंद्र तथा पंचायत सहायकों में विकास कुमार , हुकुम सिंह, नीतू श्रीवास्तव, सुमन , अभिषेक , बबली शाक्य , विपिन कुमार, श्यामवती, उमा , रीना, रीना गुप्ता, शिवरानी ,रेखा ,गुड़िया, रानी , जिनीता ने प्रतिभाग किया ।विशेष आयोग धनेंद्र प्रताप का रहा ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/ फैजगंज बेहटा एमएफ हाईवे पर गांव परमानंदपुर के समीप रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप हाईवे किनारे खाई में पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया।