संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा

सहसवान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती के पावन अवसर पर सहसवान नगर में भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया कलश शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला नयागंज स्थित शिशु मंदिर से हुआ इसके बाद शोभायात्रा मोहल्ला अकबराबाद, मोहल्ला पठान टोला एवं नीची निनोहार सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संत गुरु रविदास जी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों एवं उनके सामाजिक समरसता के संदेश को याद किया
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, महामंत्री देवेंद्र प्रजापति, दीपक माहेश्वरी, वरिष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गौड़, युवा नेता ललित माहेश्वरी, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री आकाश, पुत्तन वाल्मीकि, बॉबी कोली, मंडल मंत्री अमित वाल्मीकि, अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, भूतपूर्व अध्यक्ष मनु वाल्मीकि, प्रभाकर सागर, डॉ. बादाम सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/ फैजगंज बेहटा एमएफ हाईवे पर गांव परमानंदपुर के समीप रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप हाईवे किनारे खाई में पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया।