जन्माष्टमी पर सिसरका में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, देर रात तक चला विशाल भंडारा!

​ओरछी : जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर शनिवार को थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सिसरका स्थिति प्राचीन देवी माता मंदिर पर विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। हर साल की भांति इस वर्ष भी आयोजित हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों के अभूतपूर्व सहयोग से देर रात तक निर्विघ्न रूप से प्रसाद वितरण चलता रहा​शनिवार सुबह से ही प्राचीन देवी माता मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया था। इसके उपरांत विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ ​आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सेवादारों ने देर रात तक सुचारू रूप से व्यवस्था संभाले रखी। भक्तिमय भजनों और ‘जय माता दी’ के जयकारों से सिसरका गांव और मंदिर प्रांगण दिनभर गुंजायमान रहा। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर की प्राचीन परंपरा को कायम रखते हुए भंडारा आपसी सौहार्द और सहयोग से आयोजित किया जाता है

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ व एसडीएम सहसवान द्वारा संयुक्त रुप से सहसवान तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गई जनमानस की समस्याएं ।शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।