अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक जेसीबी और ट्रैक्टर सीज

आई एम खान की खास रिपोर्ट

बिसौली। तहसील क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अवैध खनन के खिलाफ तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव बालपुर एवं करनपुर में एक जेसीबी और मांजा लगा ट्रैक्टर द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था। नायब तहसीलदार अमित कुमार ने सभी वाहनों को पकड़कर संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिया। नायब तहसीलदार अमित कुमार ने बताया की जब वह क्षेत्र भ्रमण पर थे तभी मुखबिर से अवैध खनन की जानकारी मिली। वह तत्काल मौके पर पहुंचे और अवैध खनन में लिप्त जेसीबी और मांजा लगा ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। जबकि एक ट्रैक्टर ट्राली भागने में सफल हो गए। उन्होंने बताया की जब वाहन चालकों से खनन परिवहन की अनुमति और संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने सभी वाहनों को संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिया। एसडीएम प्रियंका गोयल ने एक वार्ता में कहा कि तहसील क्षेत्र में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, वही सख्त कानूनी एक्शन लिया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ व एसडीएम सहसवान द्वारा संयुक्त रुप से सहसवान तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गई जनमानस की समस्याएं ।शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।