वारंटियों पर उसावां पुलिस का शिकंजा, पांच गिरफ्तार।

न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट में चल रहे थे वांछित, घरों पर दबिश देकर पकड़ा।

अमित वर्मा की खास रिपोर्ट

उसावां। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उसावां थाना पुलिस ने पांच गैर-जमानती वारंट (NBW) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में अनुरुद्ध कुमार पुत्र विशन सहाय निवासी ग्राम गूरा बरेला, देवेंद्र उर्फ सुखवीर निवासी ग्राम कैलौठा, छैलेंद्र प्रताप सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम पचदियौरा दीवाननगर, सलमान पुत्र श्यामपाल निवासी मथना तथा सुरेंद्र पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम कैलौठा शामिल हैं। उसावां थाना पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट में वांछित चल रहे थे। अभियान के दौरान थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पांचों वारंटियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौधरी, उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक कविराज सिंह, कांस्टेबल राजू, कांस्टेबल ओमप्रकाश चौहान, रिजर्व कांस्टेबल सुमित शर्मा, कांस्टेबल अंकित सिंह और कांस्टेबल वीरपाल शामिल रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ व एसडीएम सहसवान द्वारा संयुक्त रुप से सहसवान तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गई जनमानस की समस्याएं ।शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।