नए थाना प्रभारी सनी चौधरी से मिले भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मण्डल उपाध्यक्ष

अलापुर। थाना अलापुर के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक सनी चौधरी ने हाल ही में थाना अलापुर का कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत एवं ठाकुर रामू सिंह मण्डल उपाध्यक्ष ने थाना पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक सनी चौधरी से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं को लेकर चर्चा हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष और ठाकुर रामू सिंह ने प्रभारी निरीक्षक को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रभारी निरीक्षक सनी चौधरी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही।

मुलाकात के दौरान पुलिस एवं क्षेत्रीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक के कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्रवासियों को कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उम्मीदें हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ व एसडीएम सहसवान द्वारा संयुक्त रुप से सहसवान तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गई जनमानस की समस्याएं ।शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।