दिव्या भारती की खास रिपोर्ट
बदायूं आज दिनाँक 19.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया व एसडीएम सहसवान श्री शौर्य अरोड़ा द्वारा संयुक्त रुप से सहसवान तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री अशोक कुमार सिंह व अन्य अधि0गण मौजूद रहे ।

















