दिव्या भारती की खास रिपोर्ट
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर धनियावली निवासी मुनीजा (40) पत्नी असरफ अपने पति के साथ बाइक से दवाई लेने चंदौसी जा रही थीं। बताते हैं कि परमानंदपुर गांव के समीप पहुंचे ही, पीछे से बिसौली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मुनीजा बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति असरफ गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल असरफ को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और महिला के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है । औरछी चौकी प्रभारी रविन्द्र राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है चालक की तलाश की जा रही है ।

















