CDS में सफलता हासिल कर तरुण ने रुदायन का बढ़ाया मान, ढोल-नगाड़ों के बीच दी गई शानदार विदाई

दिव्या भारती की खास रिपोर्ट

रुदायन:-नगर के होनहार युवा तरुण कुमार शर्मा पुत्र गिरिराज किशोर शर्मा ने CDS (संयुक्त रक्षा सेवा) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है। तरुण की इस उपलब्धि से उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे रुदायन नगर में खुशी और गर्व का माहौल है। तरुण की सफलता के बाद रविवार को नगरवासियों ने मिलकर उन्हें सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ नगर में उत्साह का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में लोग विदाई समारोह में शामिल हुए और तरुण को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सहसवान सपा विधायक बृजेश यादव ने भी तरुण कुमार शर्मा को आशीर्वाद देते हुए उनकी सफलता पर बधाई दी। नगर के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में हर कोई तरुण की उपलब्धि पर गर्व करता नजर आया।नगरवासियों ने कहा कि तरुण कुमार शर्मा ने CDS परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने माता-पिता और परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे रुदायन नगर का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता नगर के युवाओं के लिए मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/ फैजगंज बेहटा एमएफ हाईवे पर गांव परमानंदपुर के समीप रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप हाईवे किनारे खाई में पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया।