जमकर झूमे श्रद्धालु, अमरोहा का कमल राणा डीजे रहा आकर्षण का मुख्य केंद्र
दिव्या भारती की खास रिपोर्ट
कुंवरगांव। नगर कुंवरगांव में गणेश विसर्जन के अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान गणेश के जयकारे लगाए। पूरे नगर में यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।इस दौरान जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पबर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया तथा भगवान गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया, वहीं अमरोहा का कमल राणा डीजे आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्र से भी लोग इस शोभायात्रा में शामिल हुए
शोभायात्रा में नगर अध्यक्ष ज्योति रानी एवं अरविंद रावत,किशनवीर रावत, अनिल सिंह,बिजन्द्र पाल पाली,यशवीर सिंह गौतम,सत्यम शर्मा,शिवम कुमार,ओमवीर डीजे संचालक,शिवम शर्मा,लालू रावत,हरीश,अनोज शर्मा पंडित जी,किशन,सागर गुप्ता, विकास माली,राकेश कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में महिला,पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।महिलाओं और बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर में निकली यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस बल मौजूद रहा।
नगर कुंवरगांव से दैनिक भास्कर के लिए अमन रस्तोगी की रिपोर्ट

















