लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ा हथियार – किरण पाल कश्यप

समाजवादी पार्टी की विधानसभा क्षेत्र बिसौली की पीडीए चौपाल

बिसौली। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र बिसौली में पीडीए चौपाल का आयोजन किया। पूर्व मंत्री और एमएलसी किरण पाल कश्यप ने कहा कि पिछले 12 वर्षों के भाजपा शासन में सबसे ज्यादा दलित, पिछड़े, मुस्लिम और आदिवासी वर्गों का उत्पीड़न हुआ है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद किरण पाल कश्यप ने चौपाल को संबोधित करते हुए कश्यप समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने समाज के हक अधिकारों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और आने वाले चुनावों में पार्टी का साथ देने की अपील की। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सबसे अधिक उपेक्षा और उत्पीड़न कश्यप समाज का हुआ है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर 2027 में सत्ता परिवर्तन का आवाह्न किया। श्री कश्यप ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ा हथियार है, और हम सभी नागरिकों को इसके प्रति सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव बदलाव का चुनाव होगा और पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष एड. सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन काजी शाहनवाज खां ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, पूर्व चेयरमैन फैजगंज मेहरबान खां, नगर अध्यक्ष मसरूर खां, जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी, पूर्व प्रधान सकलेन खां, भूपेंद्र कुमार, डालचन्द्र, रामबाबू यादव, भूरे खां, भगवानदास कश्यप, इमरान खां, हरीश यादव, एड. सोमेश यादव, अफजाल फारूकी, धर्मचंद्र बाल्मीकि, ठा. तेजवीर सिंह, एड. राजीव यादव, किशनवीर सिंह, रामखिलाड़ी यादव, सुमित सिंह, मेवाराम, सुभाष राजपूत, अनिल यादव, नेकराम सागर, अबरार अहमद समेत बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।