बदायूं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्री संविदा संघ एएनएम का प्रांतीय प्रथम अधिवेशन सकुशल संपन्न हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला मंत्री सरोज कुमारी की अध्यक्षता में चुनाव का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन सोनी सिंह द्वारा किया गया। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन हुआ।निर्वाचित कार्यकारिणी की जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह,जिला मंत्री प्रीति मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्चना ब्रिजेश,कोषाध्यक्ष रश्मि शर्मा,संगठन मंत्री सारिका सक्सेना,संयुक्त मंत्री संध्या शर्मा,प्रचार मंत्री संध्या शर्मा,ऑडीटर बृजवाला,उपाध्यक्ष सोनी सिंह,चुनाव संपन्न होने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,के जिलाध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार और जिला मंत्री सरोज कुमारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन और कर्मचारी हित में मजबूती से कार्य करेगी। इस संबंध में आवश्यक सूचना जिलाधिकारी, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बरेली मण्डल बरेली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित विभागों को सूचना प्रेषित कर दी गई है।
















