ठेकेदार ने अनुमति से अधिक काटे पेड़, वन विभाग ने की कार्यवाही
हरियाली के दुश्मनों पर गिरी गाज! चार पर मुकदमा
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के लश्करपुर ओईया के जंगल में पिछले कई दिनों से अवैध रूप से हरे व फलदार पेड़ों का कटान किया जा रहा था। मंगलवार को शिकायत पर डीएफओ ने क्षेत्रीय वन अधिकारियों के साथ बाग में छापा मारा जहां कई एकड़ भूमि पर हरे पेड़ों की कटाई हो रही थी। इसमें आम, बेल, नीम,जामुन पेड़ भी शामिल हैं। वन विभाग इससे बेखबर है। विभाग के अफसरों का दावा है कि नियमों के तहत सिर्फ 34 पेड़ काटने की अनुमति दी गई है। 25 पेड़ अनुमति से अधिक काट डाले । बाग काटने की किसी ने शिकायत की थी उसके बाद डीएफओ समेत वन विभाग के दरोगा रेंजर सामने कई अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो बाग काट रहे ठेकेदार ओर बाग मालिक मौके से भाग गए। डीएफओ ने कटे पेड़ों की गिनती कराई।
पेड़ों का कत्लेआम! परमिट कम, कटाई हुई ज्यादा
मोटर व इलेक्ट्रॉनिक मशीन से हरे पेड़ बेखौफ काट दिए गए। वन विभाग के रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि ठेकेदार के लिए 34 पेड़ो की अनुमति पेड़ काटने की थी। लेकिन ठेकेदार ने 25 पेड़ अनुमति से जायदा काटकर गिरा दिए। किसी के द्वारा बिना अनुमति पेड़ काटने की शिकायत हुई तभी उसके बाद डीएफओ ओर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया जांच में अनुमति से जायदा पेड़ काटने की बात सही निकली उसके बाद दो डीएफओ के निर्देश पर बाग मालिक ओर तीन ठेकेदार नफीस , नाजिम,हकीम मिस्त्री,के खिलाफ वन विभाग की जीडी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वन विभाग द्वारा बिना अनुमति काटे पेड़ों की जड़ पर एक से 25 नंबर लिखे गए है। फिलहाल वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से लड़की ठेकेदारों में हड़कम मच गया है।
















