जनपद बदायूँ के पुलिस खिलाड़ियों ने 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस बॉलीवाल कलस्टर (महिला/पुरूष) /बॉलीवाल एवं सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अर्जित किए।

दिनांक 10.09.2026 से 14.09.2026 तक पुलिस लाइन, गौतमबुद्धनगर में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला/पुरुष) बॉलीवाल एवं सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बरेली जोन की टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद बदायूँ से प्रतिभाग करने वाले पुलिस खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक अर्जित किए गए। म0आ0 निकिता शर्मा ने रेगु एवं क्वाड स्पर्धा में 01-01 स्वर्ण पदक सहित कुल 02 स्वर्ण पदक, म0आ0 सूजी बालियान ने क्वाड स्पर्धा में 01 स्वर्ण पदक, म0आ0 प्रीती ने रेगु स्पर्धा में 01 स्वर्ण पदक तथा का0 अर्चित राणा ने वॉलीबॉल स्पर्धा में 01 कांस्य पदक अर्जित किया।

पुलिस खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।