संविदा एएनएम संघ ने बनाई रणनीति,समान कार्य-समान वेतन, नियमितीकरण की मांग

एकता सदन में प्रांतीय व जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, शोषण के खिलाफ एकजुटता का आह्वान

बदायूं। उत्तर प्रदेश महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता संविदा संघ एएनएम की जिला कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक बुधवार को लोक निर्माण विभाग परिसर स्थित संघ भवन एकता सदन में आयोजित हुई। बैठक में संविदा एएनएम कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और जारी धरने को गति देने के लिए आगे की रणनीति तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इं रवि कुमार ने की तथा संचालन जिला मंत्री सरोज कुमारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ की जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह ने समान कार्य-समान वेतन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि संविदा एएनएम स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, इसलिए उन्हें समान कार्य के अनुरूप समान वेतन मिलना ही चाहिए। उन्होंने अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के किए जा रहे कथित शोषण पर भी गहरी चिंता व्यक्त की।
जिला मंत्री प्रीति मिश्रा ने संविदा एएनएम कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। संगठन मंत्री सारिका सक्सेना ने सभी कर्मचारियों से एकजुट रहने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। वहीं, जिला उपाध्यक्ष सोनी सिंह ने कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की इन जायज मांगों को शासन और संबंधित उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। अध्यक्ष इं. रवि कुमार के संबोधन के बाद बैठक का समापन हुआ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अर्बन निशा सिंह, कमलेश राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष ब्रिजेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष म्याऊं किरन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष उझानी सारिका सक्सेना, विजय लक्ष्मी, ब्लॉक अध्यक्ष बिसौली रॉबिन, पूनम पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष अर्बन फराह समेत संगठन के भारी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।