दिनांक 30.09.2026 को ग्राम मौजमपुर छज्जू थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ के निवासी द्वारा अपने पुत्र व उसके दो दोस्तों की गुमशुदगी के सम्बन्ध में दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0 346/2026 धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा बच्चों की बरामदगी हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर नाबालिग बच्चों को 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
















