इस्लामनगर :-नगर पंचायत कार्यालय पर गाँधी जयंती पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई, इस अवसर पर सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया तदोपरांत स्वच्छता के संकल्प के साथ वृक्षा रोपण भी किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन सीमा चौधरी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता ने ध्वजा रोहण से किया इस अवसर पर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वच्छकारो को मालाएं पहनाई तथा प्रमाण पत्र वितरित किए ।इससे पूर्व सभी प्रतिनिधियों ने नगर के प्राचीन शिव मंदिर पर साफ़ सफाई कर लोगों को सफ़ाई के प्रति जागरूक किया कार्यक्रम में भाजपा नेता ठाo अनूप सिंह।मदनलाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, डॉ अजीत मोहन गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, राम सिंह, भीकम सिंह, श्रीपाल, विद्या रतन चौधरी, ओमवती देवी, मुनेंद्र समेत अनेक लोग उपस्थित रहे
















