महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण पर केंद्रित साहित्य समाज के लिए प्रेरणादायी: डीपी यादव

बदायूं। सहसवान देश की आधी आबादी को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने से ही मजबूत और आत्मनिर्भर समाज की स्थापना हो सकती है। महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने में साहित्य एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विचार पूर्व राज्यसभा सांसद एवं डीपी महाविद्यालय के संस्थापक डीपी यादव ने व्यक्त किए।
भारतीय महिलाओं से संबंधित साहित्य सृजन के लिए चर्चित साहित्यकार डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह ने पूर्व सांसद डीपी यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी स्वरचित पुस्तकें ‘भारतीय महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता एवं सामाजिक विकास’ तथा ‘भारतीय महिलाएं सुरक्षा एवं रोजगार’ उन्हें भेंट कीं।
पुस्तकों की विषय-वस्तु की सराहना करते हुए डीपी यादव ने कहा कि महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण पर केंद्रित ऐसा साहित्य समाज के लिए बेहद प्रेरणादायी है। डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह का यह साहित्यिक प्रयास एक शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकता है। उन्होंने साहित्यकार को उनके इस सराहनीय कार्य और भविष्य के लेखन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस विशेष अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े बिसौली निवासी देशराज यादव एवं प्रोफेसर आदेश यादव भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।